{"_id":"65ddd3ca597572ee71030eee","slug":"tb-patients-are-being-helped-through-nikshay-nutrition-scheme-dr-praveen-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-113742-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगियों की निक्षय पोषण योजना से की जा रही सहायता : डॉ. प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगियों की निक्षय पोषण योजना से की जा रही सहायता : डॉ. प्रवीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक रोग है। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु से संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से वायु द्वारा फैलता है।
यदि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक दिन की खांसी हो, हल्का बुखार, भूख कम होना, रात को पसीना आना, गर्दन में गिल्टी होना और वजन का लगातार कम होना, बलगम में खून आए आदि तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच अवश्य करवाएं। रोगी को चिकित्सक के परामर्शानुसार डॉट्स का पूरा कोर्स करना चाहिए। बताया कि जिले में 13 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश सरकार ने टीबी रोगियों की सहायता के लिए निक्षय पोषण योजना आरंभ की गई है। इसके तहत प्रत्येक टीबी रोगी को पोषण के लिए प्रतिमाह 500 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एमडीआर यानी गंभीर टीबी के मरीजों को 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से राशि पोषण आहार के लिए वितरित की जा रही है। जिले में बलगम के नमूनों की जांच 16 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है।