फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Taxi service to be operated through outsourcing in AIIMS

Bilaspur News: एम्स में आउटसोर्सिंग से संचालित होगी टैक्सी सेवा

Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Taxi service to be operated through outsourcing in AIIMS
-स्टार्टअप इंडिया नीति के तहत पात्रों को मिलेगी छूट
विज्ञापन

-ड्राइवरों का ड्यूटी से पहले मेडिकल व विजन टेस्ट अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने संस्थान की परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए 72 लाख रुपये की लागत से कैब व टैक्सी सेवाओं के आउटसोर्सिंग का टेंडर जारी किया है। यह निविदा केंद्र सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर प्रकाशित की गई है।


संस्थान ने इन्नोवा, हाईक्रॉस, एरटीगा, हौंडा सिटी जैसी गाड़ियों की मांग की है। शर्त रखी गई है कि सभी वाहन वर्ष 2023 या उसके बाद के मॉडल हों और पहाड़ी क्षेत्रों में संचालन के लिए उपयुक्त हों। अनुबंध की अवधि दो वर्ष एक दिन निर्धारित की गई है। निविदा में सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया है। सभी ड्राइवरों का ड्यूटी से पहले मेडिकल व विजन टेस्ट अनिवार्य होगा। प्रत्येक वाहन के लिए मासिक 1500 किलोमीटर का रनिंग कोटा तय किया गया है, जिसे उपयोग न होने की स्थिति में अगले महीने में जोड़ा जा सकेगा। चयन प्रक्रिया रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से होगी। सरकार की मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया नीति के तहत एमएसएमई और पंजीकृत स्टार्टअप्स को अनुभव और टर्नओवर की शर्तों में छूट दी गई है। पात्र एमएसएमई को बयाना राशि से भी छूट मिलेगी। सामान्य बिडर्स के लिए 3.60 लाख रुपये की बयाना राशि और पिछले तीन वर्ष में औसतन 36 लाख रुपये वार्षिक टर्नओवर अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक एजेंसियां 9 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। तकनीकी बिड उसी दिन शाम 4:30 बजे खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed