फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   taxi opretor

कार्यकारिणी को भंग करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पारित

Mon, 02 Nov 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
taxi opretor
बिलासपुर। मां लक्ष्मी टैक्सी ऑपरेटर्ज यूनियन बरमाणा के सदस्यों ने बैठक कर कार्यकारिणी को भंग करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इसी संबंध में यूनियन के सदस्यों ने श्रम अधिकारी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की है कि यूनियन के चुनाव दोबारा करवाए जाएं।
विज्ञापन

यूनियन सदस्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में यूनियन के समस्त सदस्यों ने यह बात मानी है कि प्रधान चमन ठाकुर ने अपनी मनमानी की है। जिसके चलते यूनियन सदस्यों ने अपनी ही कार्यकारिणी के खिलाफ बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूनियन प्रधान अन्य सदस्यों को गुमराह व डरा धमका कर बिना किसी मतदान से खुद को प्रधान मनोनीत करता आया है। वहीं अपनी मर्जी से ही बिना सदस्यों का मत जाने कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2010 से करता आ रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उक्त कार्यकारिणी यूनियन के अन्य सदस्यों का शोषण कर रही है। प्रधान द्वारा आज तक सदस्यों के समक्ष कभी भी यूनियन की आय-व्यय का कोई ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने कहा कि प्रधान द्वारा यूनियन के सदस्यों के टीडीएस का भी डरा धमका कर 40 प्रतिशत काट लिया गया है। यूनियन द्वारा मासिक शुल्क के तौर पर 400 व 100 रुपये सभी सदस्यों से वसूले जा रहे हैं। जब भी सदस्यों द्वारा प्रधान से आय-व्यय का ब्योरा मांगा जाता है, तब प्रधान गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देता है। वहीं यूनियन के तहत जो गाड़ियां बिना एयरबैग चल रही थी। उन्हें भी आधे दामों में बेचने पर मजबूर किया है। वहीं बैठक में सभी सदस्यों की सहमति होने पर श्रम अधिकारी से मांग की गई कि अविलंब इस यूनियन के चुनाव करवाए जाएं। बैठक में जितेंद्र, संजीव, पिंकल, राकेश, काला राम, रीना देवी, संजीव, अनुज, तनुज, सुनील व रामलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed