फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Take special care of cleaning water sources: Dr. Parvinder

जल स्रोतों की सफाई का रखें विशेष ध्यान : डॉ. परविंदर

Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Take special care of cleaning water sources: Dr. Parvinder
- विश्व की 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण दूषित जल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व की 80 प्रतिशत से अधिक बीमारियां दूषित जल के कारण होती हैं। जिनमें डायरिया प्रमुख है। जल प्राकृतिक रूप से स्वच्छ होता है, लेकिन मानव कृत्यों और अन्य कारणों से इसमें अशुद्धियां मिल जाने से यह दूषित हो जाता है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ. परविंदर कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि जल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जल प्रदूषण के मुख्य कारण नगरों के सीवरेजों, नालियों, उद्योगों से निकलने वाले रासायनिक विषैले पदार्थ जैसे ऑर्गेनिक, शीशा और पारा पानी को दूषित करते हैं। रासायनिक पदार्थ और रोग वाहक बैक्टीरिया, वायरस और प्रोटोजोआ आदि मानव शरीर में पहुंच जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे हैजा, पेचिश, पीलिया, उल्टी, कृमि रोग, पोलियो, दस्त, मलेरिया और डेंगू इत्यादि रोग उत्पन्न होते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में विशेष कर दस्त रोग शिशुओं और बच्चों में हो जाता है। अगर समय पर उपचार न किया गया तो निर्जलीकरण से मौत भी हो सकती है। दस्त से बचाव के लिए जल स्रोतों को गंदा न करें, उनमें स्नान न करें, कपड़े न धोएं साथ ही पेयजल स्रोतों के चारों ओर कंक्रीट की दीवार लगानी चाहिए। ताकि वर्षा का पानी उसमें न जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बीमार होने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed