{"_id":"5794f1014f1c1b4e45c4b68f","slug":"tahkikat-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के समक्ष होंगे महिला के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के समक्ष होंगे महिला के बयान
अमर उजाला बिलासपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की ओर से लगाए गए दुराचार के आरोप में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। वहीं सोमवार को पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के बयान दर्ज करवाएगी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति जो पुलिस में तैनात है उसने महिला को बंदूक दिखा कर दुराचार किया है। इसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी की है। वहीं पुलिस सोमवार को महिला के 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाएगी। हालांकि शनिवार को महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का आना अभी बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में महिला के शारीर में कोई भी चोट का निशान नहीं आया है। गौर रहे कि महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 जुलाई की शाम को जब वह घर जा रही थी तो गांव के ही एक व्यक्ति जो पुलिस विभाग में कार्यरत है ने उसे बंदूक दिखा कर उसके साथ दुराचार किया।
थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। घटना स्थल की वीडियोग्राफी की जा चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आना अभी शेष है।