{"_id":"6561e74d8d2083f89306f7b8","slug":"tagore-house-won-first-place-in-quiz-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9171-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्विज प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्विज प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
-ऋषिकेश स्कूल में किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में शनिवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्विज, सोलो सांग, चित्रकला, मटका फोड़ और चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने पहला, सरोजिनी हाउस ने दूसरा और सुभाष हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग में आजाद हाउस से सृष्टि और रितिका ने पहला, सरोजिनी हाउस से अदिति और कृष्णा और टैगोर हाउस से तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में टैगोर हाउस से अक्षरा धीमान ने पहला, सुभाष हाउस से नीरज ने दूसरा और सरोजिनी हाउस से अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। चम्मच दौड़ में छठवीं से आठवीं कक्षा तक टैगोर हाउस से लोकेश ने पहला, आजाद हाउस से रिदम शर्मा ने दूसरा और सरोजनी हाउस से शौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं और दसवीं कक्षा में आजाद हाउस से संजीवन ने पहला, सरोजिनी हाउस से प्रियंका ने दूसरा और सुभाष हाउस से अक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं और 12वीं कक्षा से सुभाष हाउस से कार्तिक ने पहला, सरोजिनी हाउस से कृष्णा ने दूसरा और टैगोर हाउस से अंबिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी।