फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swords were openly waved during a fight between two groups at Gandhi Chowk in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं के गांधी चौक पर दो गुटों की लड़ाई में खुलेआम लहराया दराट

Mon, 14 Jul 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Swords were openly waved during a fight between two groups at Gandhi Chowk in Ghumarwin
दुकानदारों और यातायात कर्मी की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बची
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के गांधी चौक के पास सोमवार को दो गुटों के झगड़े में खुलेआम दराट लहराया गया। हालांकि दुकानदारों और मौके पर मौजूद यातायात कर्मी की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

सोमवार को सुबह करीब 9:00 बजे बस अड्डा के भीतर एक निजी बस के मालिक और उसके दोस्त का किसी अन्य युवक के साथ झगड़ा हो गया। मामला पुरानी रंजिश का था। पहले मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई, लेकिन लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत किया गया। इस बीच युवक बस अड्डा से बाहर निकलकर गांधी चौक की तरफ चला गया। इतनी देर में ही बस भी अपने निर्धारित रूट के लिए निकली। जैसे ही बस गांधी चौक पर पहुंची। बस में सवार उन दोनों युवकों ने सड़क किनारे फिर से युवक खड़े देखा। इसके बाद उन्होंने बस से उतरकर उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते युवकों ने गाड़ी से दराट निकाला और उसे हवा में लहराते हुए युवक पर वार करने की कोशिश की, लेकिन इतनी देर में ही स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव करते हुए युवकों को अलग कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत थाना में सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में पुलिस थाना लाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की पहचान पंकज निवासी हरियाणा और विजय निवासी मोरसिंघी के रूप में हुई है। बताते चलें कि घुमारवीं में पिछले करीब दो महीनों में मारपीट के मामलों में दराट जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल दूसरी बार हुआ है। करीब एक महीना पहले बस अड्डा पर भी दो युवकों के झगड़े में एक युवक ने दूसरे पर दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन


कोट
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed