{"_id":"662794f14bfed674570a735e","slug":"sweep-program-lok-sabha-elections-bilaspur-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116301-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के 55 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के 55 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन
-विस चुनावों में इन मतदान केंद्रों पर 70 प्रतिशत से कम हुआ था मतदान
-झंडूता के 26, घुमारवीं के 15, सदर के 14 मतदान केंद्र शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के 55 मतदान केंद्रों पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा चुनाव 2022 में इन मतदान केंद्रों पर 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इसमें झंडूता के 26, घुमारवीं के 15, और सदर के 14 मतदान केंद्र शामिल हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदान का महत्व और और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर जिला निवार्चन विभाग की ओर से जिले भर में 55 ऐसे मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं, जिन पर विस चुनाव 2022 में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक मतदान केंद्र झंडूता विस के हैं। श्री नयना देवी जी विस का एक भी केंद्र इसमें शामिल नहीं है। स्वीप कार्यक्रम के तहत इन मतदान केंद्रों पर मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अब विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि अलग-अलग माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इन 55 मतदान केंद्रों पर मतदान बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। ताकि लोकसभा चुनावों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।