{"_id":"67e5340bb7ca4d3b660afb16","slug":"sukha-became-himachal-kesari-of-baddaghat-dangal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134358-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुक्खा बने बद्दाघाट दंगल के हिमाचल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुक्खा बने बद्दाघाट दंगल के हिमाचल केसरी
Thu, 27 Mar 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के बद्दाघाट में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : आयो
- सागर ने अपने नाम किया हिमाचल कुमार का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के बद्दाघाट में लखदाता दंगल कमेटी द्वारा प्रणाम शहीदां नू दंगल का आयोजन किया गया। यह इस वार्षिक दंगल का पांचवां संस्करण था, जिसमें हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों ने इस रोमांचक दंगल का आनंद लिया।
दंगल में तीन विशेष कुश्तियां करवाई गईं, जिनकी इनामी राशि 21-21 हजार रुपये थी। बड़ी माली के हिमाचल केसरी खिताब के विजेता सुक्खा राजस्थाना को 13 हजार रुपये नकद और गुर्ज प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता रशीद दिल्ली को 12 हजार रुपये नकद और गागर से सम्मानित किया गया। छोटी माली में हिमाचल कुमार के खिताब के लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें सागर दिल्ली विजेता बने और उन्हें 11 हजार रुपये नकद व गुर्ज प्रदान किया गया। उपविजेता दीन कठुआ को 10 हजार रुपये नकद और गागर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह पटियाल, उप प्रधान राजकुमार, कोषाध्यक्ष अशोक पठानिया, मूलराज, रामकृष्ण पटियाल, विनोद चंदेल और अमरजीत सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दंगल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया। समापन समारोह में आयोजकों ने सभी पहलवानों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया और शहीदों की स्मृति में आयोजित इस दंगल की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।