फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   suicide

जहरीला पदार्थ खाकर दुकानदार ने कर ली आत्हत्या

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
suicide
जुखाला (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत निहारखन बासला गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान सुरेश महाजन पुत्र दुर्गाराम महाजन गांव निहारखन बासला के रूप में हुई है। वह पटवारखाना में करियाने की दुकान करता था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश महाजन मंगलवार को अपनी दुकान बंद करके घर गया। घर से दोबारा दुकान आया और किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद वह दुकान को बंद करके फिर घर चला गया। घर पहुंचने पर उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे सिविल अस्पताल मार्कंड ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल बिलासपुर से गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। शिमला ले जाते समय सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बुधवार को आईजीएमसी शिमला में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सुरेश कुमार ने कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस चौकी नम्होल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed