{"_id":"5fba8e7c8ebc3e9bb350c548","slug":"sugession-bilaspur-news-sml352210070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी छवि साफ रखें कार्यकर्ता, बना रहे लोगों का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी छवि साफ रखें कार्यकर्ता, बना रहे लोगों का भरोसा
विज्ञापन
विजयपुर में नड्डा निवास पर लोगों से मिलते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को अपने पैतृक घर विजयपुर में व्यक्तिगत रूप से मिलने आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी छवि, अपना व्यक्तित्व सही रखें, ताकि लोगों का हम पर भरोसा बना रहे।
इस मौके पर झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने जेपी नड्डा को पगड़ी पहनाई और गदा देकर सम्मानित किया। वहीं, नड्डा ने पगड़ी पहनाकर इज्जत देने के लिए जेआर कटवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं अपने आवास स्थान पर अपने लोगों से मिलता हूं। यह मेरे घर का कार्यक्रम होता है। लेकिन जेआर कटवाल हमेशा जोश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भाजपा लगातार हर राज्य में जीत दर्ज कर रही है। कहा कि मोदी के नेतृत्व में राजनीति की नई संस्कृति ने जन्म लिया है। पहले येन केन की राजनीति होती थी। आरला-पारला, अपना-पराया और जाति और धर्म पर राजनीति का समय चला गया। कहा कि अब लोग नेता का रिपोर्ट कार्ड देखकर वोट देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि झंडूता के विधायक जेआर कटवाल को अपना रिपोर्ट कार्ड कंठस्थ याद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कटवाल को और मजबूती प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह विस क्षेत्र में विकास कार्य करवाते रहें। इसी प्रकार भाजपा का हर नेता जनसेवा में सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रहा है।
कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विश्वास के साथ कार्य करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सबको साथ लेकर चलते हुए लगातार पार्टी की मजबूती के लिए और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करें। कहा कि आज देश बदल रहा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन्होंने अनेक ठोस निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी है और आज समाज का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक झंडूता जीत राम कटवाल, विधायक सदर सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।