फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sugar sample from every truck to be tested

चीनी की हर गाड़ी का भरा जाएगा सैंपल

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sugar sample from every truck to be tested
चीनी - फोटो : demo

खाद्य आपूर्ति निगम जिला के गोदामों में पहुंच रही चीनी सप्लाई की प्रत्येक गाड़ी से सैंपल भरेगा। सैंपल को जांच के लिए शिमला भेजा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट शिमला निदेशालय जाएगी। अगर कोई सैंपल फेल होगा तो निगम के संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर निगम संबंधित चीनी के ट्रक की पेमेंट रोक कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेश भर से भरे सैंपलों में से लेवी चीनी के 17 सैंपल फेल हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी संख्या में एक साथ लेवी चीनी के सैंपल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


बीते माह हमीरपुर के पट्टा गोदाम में खराब चीनी के दो ट्रक पहुंचे थे। दोनों ट्रकों की खराब चीनी सप्लाई को लेेने से निगम ने इंकार कर दिया था। हालांकि, पहले सप्ताह में लेवी चीनी का एक सैंपल भरा जाता है, लेकिन अब निगम ने निर्णय लिया है कि निगम के गोदामों में आने वाले प्रत्येक ट्रक से चीनी का सैंपल भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल को जांच के लिए शिमला भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट सीधे निदेशालय जाएगी। अगर किसी सैंपल की रिपोर्ट सही नहीं आती है तो चीनी की सप्लाई रोकर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हर माह हो रही 25 क्विंटल चीनी की खपत
हमीरपुर जिला में सिविल सप्लाई के कुल आठ गोदाम हैं। इन गोदामों से जिला के 292 डिपुओं में चीनी की आपूर्ति की जा रही है। जिला में कुल 1,33,562 राशनकार्ड धारक हैं। हर माह करीब 25 क्विंटल लेवी चीनी की खपत होती है। 20 ट्रक यह सप्लाई लेकर गोदामों में पहुंचते हैं। जाहिर तौर पर एक माह में चीनी के 20 सैंपल भरे जाएंगे।


गोदाम में चीनी की सप्लाई लाने वाले प्रत्येक ट्रक से चीनी का सैंपल भरा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट सीधी शिमला जाएगा। अगर कोई सैंपल फेल हुआ तो इसकी रिपोर्ट शिमला से हमीरपुर आएगी। रिपोर्ट के आधार पर निगम कार्रवाई अमल में लाएगा।
- आरके सूद, एरिया मैनेजर, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed