{"_id":"62f159bbf000be405a5abf48","slug":"sub-tehcil-will-open-in-tayun-saryun-bilaspur-said-mls-subhash-bilaspur-news-sml417846499","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यून-सरयून धार के लोगों की 35 साल बाद पूरी हुई उप तहसील की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यून-सरयून धार के लोगों की 35 साल बाद पूरी हुई उप तहसील की मांग
विज्ञापन
हरलोग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष ठाकुर को सम्मानित करते लोग।संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने उप तहसील हरलोग का शुभारंभ किया। इससे धार तयून-सरयून के लोगों की करीब 35 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो गई है। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस को जमकर घेरा। विकास कार्यों का ब्योरा भी दिया।
उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण परिवेश से संबंधित होने के कारण ग्रामीणों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। हरलोग में उप तहसील खुलने से 10 पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। उन्हें राजस्व से संबंधित काम करवाने के लिए घुमारवीं नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी। कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाओं पर विश्वास करती है। भाजपा हमेशा विकास को तवज्जो देती है।
सदर विस क्षेत्र में सड़कों पर 350 करोड़, पेयजल पर 250 करोड़, विद्युत पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कहा कि लोग भी फलदार पौधे पर ही पत्थर मारते हैं। सूखे पेड़ को कोई पूछता भी नहीं। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए गोबिंदसागर और खड्डों से पानी उठाया जाएगा। साढ़े 5 करोड़ की दो सिंचाई योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है। शीघ्र अन्य योजनाओं का सूत्रपात किया जाएगा।
विज्ञापन
बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसके लिए ऐतिहासिक मंदिरों को स्थायी रूप से स्थापित करने के लिए 1,400 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। मिट्टी परीक्षण का काम सांढू मैदान में चल रहा है। 150 करोड़ का रोपवे प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। एम्स का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। सितंबर में प्रधानमंत्री इसका विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस के समय नगरोटा बगवां में शुरू हुए हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को बंदला में भवन बनाकर शिफ्ट किया जा चुका है। पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए बंदला में साइट को विकसित किया गया है।
--