फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students will be able to travel for free in motorboats

मोटरबोटों के यात्री व मालभाड़ा किराये में संशोधन के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी

Thu, 28 Oct 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to travel for free in motorboats
बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने गोविंद सागर झील, बिलासपुर में चलने वाली मोटरबोटों के यात्री और मालभाड़ा किराये में संशोधन करने के लिए प्रस्तावित दरों की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी कर दी है। ड्राफ्ट अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़ कर बाकी सभी दिनों के लिए निशुल्क यात्रा के हकदार होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आमजन या किसी अन्य स्टेक होल्डर को ड्राफ्ट अधिसूचना में आपत्ति हो तो वे ड्राफ्ट अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकता है। उन्होंने बताया कि जारी ड्राफ्ट अधिसूचना में निर्धारित अवधि के भीतर कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं होगी तो इस अधिसूचना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि गोविंद सागर झील बिलासपुर में चलने वाले मोटरवोटों के यात्री और मालभाड़ा किराये में संशोधन करने के लिए प्रस्तावित दरें इस प्रकार से हैं। बिलासपुर से धराड़सानी के लिए यात्री संशोधित किराया 11 रुपये और प्रति क्विंटल सामान का संशोधित किराया 11 रुपये, बिलासपुर से गम्भरोला यात्री किराया 11 रुपये सामान किराया 11 रुपये, बिलासपुर से गम्भर खड्ड यात्री किराया 14 रुपये, सामान किराया 17 रुपये, बिलासपुर से ज्योर समलेेटा यात्री किराया 20 रुपयेे, सामान किराया 24 रुपये, बिलासपुर से सेर यात्री किराया 24 रुपयेे, सामान किराया 29 रुपये किया गया। बिलासपुर से बडु यात्री किराया 29 रुपये, सामान किराया 31 रुपये, बिलासपुर से झलवाणा, थापना यात्री किराया 31 रुपयेे, सामान किराया 34 रुपये, बिलासपुर से कटीरड यात्री किराया 36 रुपये, सामान किराया 40 रुपये, बिलासपुर से पंगवाणा धणी यात्री किराया 43 रुपये, सामान किराया 40 रुपये, बिलासपुर से ओयल यात्री किराया 43 रुपये, सामान किराया 48 रुपये, बिलासपुर से कोटलु यात्री किराया 48 रुपयेे, सामान किराया 48 रुपये, बिलासपुर से गाह, चचैला यात्री किराया 48 रुपये, सामान किराया 48 रुपये, बिलासपुर से जब्बा यात्री किराया 48 रुपये, सामान किराया 51 रुपये, बिलासपुर से नकराणा, मलराओं यात्री किराया 50 रुपये, सामान किराया 51 रुपये तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed