Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students showcased their talent in debate, poster, and business plan competitions

Bilaspur News: वाद-विवाद, पोस्टर और बिजनेस प्लान स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 21 Nov 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in debate, poster, and business plan competitions
घुमारवीं कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, पोस्टर प्रस्तुति और ग्रामीण उद्यमिता पर बिजनेस प्लान तैयार करने जैसी गतिविधियां करवाई गईं। इनमें बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के कुल 51 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भौतिकी विभाग के प्रो. शक्ति सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी एवं वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बासु गर्ग ने दो दिवसीय आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि सफलता और बेहतर करियर निर्माण में कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को अपने आसपास उपलब्ध स्थानीय अवसरों की पहचान कर उन्हें रोजगार और आय के बेहतर स्रोत के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ विकसित करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनय ठाकुर ने पहला, साक्षी शर्मा ने दूसरा और प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में राशिका शर्मा प्रथम रहीं। कुमकुम और अंकुश एवं अनिरुद्ध ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिका एवं प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।

ग्रामीण उद्यमिता विषय पर आयोजित बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में मनीषा, कोमल, आंचल और काजल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। नेहा, मनीषा और साक्षी ठाकुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, शिल्पा, खुशबू व अनुराधा और मुस्कान खातून, केशव व अंकित की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed