फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student get leptop in bilaspur

जिला के 733 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
अभिषेक सोनी / अमर उजाला, बिलासपुर।
अभिषेक सोनी / अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
student get leptop in bilaspur
leptop - फोटो : Demo Pic.
राजीव गांधी डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश जिला भर के 733 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित करेगा। सबसे पहले सदर क्षेत्र के विद्यार्थियों को रविवार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद घुमारवीं, झंडूता और श्रीनयनादेवी में छात्राें के सम्मान में समारोह का आयोजन होगा। इसमें 10वीं और 12वीं के कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। यह लैपटॉप परीक्षा परिणाम सत्र 2014-15 के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


योजना के तहत दसवीं और 12वीं कक्षा में सदर विधानसभा क्षेत्र के 155, घुमारवीं के 343, झंडूता के 166 और श्री नयना देवी जी के 69 छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला के 733 छात्रों में 12वीं कक्षा के कुल 328 और दसवीं कक्षा के 405 मेधावी सम्मानित होंगे। इसके तहत 12वीं कक्षा में सदर विस क्षेत्र के आर्ट्स में 44, कॉमर्स में नौ और साइंस में 13, घुमारवीं विस क्षेत्र के आर्ट्स में 29, कॉमर्स में 11 व साइंस में 114, झंडूता विस क्षेत्र के आर्ट्स में 42, कॉमर्स और साइंस में 19-19 जबकि श्री नयना देवी विस क्षेत्र के आर्ट्स में 26, कॉमर्स और साइंस में एक-एक विद्यार्थी शामिल है।

जबकि दसवीं कक्षा में सदर के 89, घुमारवीं के 189, झंडूता के 86 और श्री नयना देवी के 41 छात्र शामिल हैं। बताते चलें कि 19 जून को सदर, 20 जून को घुमारवीं, 21 को झंडूता और 22 जून को श्री नयना देवी विस क्षेत्र में मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।


आज गर्ल्स स्कूल में होगा वितरण समारोह
कार्यक्रम के तहत 19 जून को सदर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) बिलासपुर में सम्मानित किया जाएगा, जबकि 20 जून को घुमारवीं विस क्षेत्र के विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं, 21 जून को झंडूता विस क्षेत्र के विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं और 22 जून को श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र के विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

जिला के 733 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इनके वितरण समारोहों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
     रवि जम्वाल, उप शिक्षा निदेशक (उच्च) बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed