Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Strong entry of highly educated candidates in the Zila Parishad

Bilaspur News: जिला परिषद में उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की मजबूत एंट्री

Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strong entry of highly educated candidates in the Zila Parishad
विजेताओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एलएलबी और डिप्लोमा धारक शामिल
विज्ञापन

अनुभव के साथ युवा चेहरों में भी मिला मौका
शिक्षा के दम पर विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद चुनाव में इस बार मतदाताओं ने ऐसे उम्मीदवारों को चुनकर भेजा है, जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत है। चुने प्रतिनिधियों में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एलएलबी और डिप्लोमा धारक शामिल हैं। इससे जिला परिषद में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को लेकर बेहतर समझ और भागीदारी की उम्मीद बढ़ी है।
इसके अलावा मतदाताओं ने अनुभव को भी महत्व दिया है। एक ओर युवा और उच्च शिक्षित चेहरे जिला परिषद में पहुंचे हैं तो दूसरी ओर लंबे सामाजिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ प्रतिनिधियों को भी जनता ने अवसर दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक शिक्षित प्रतिनिधियों में कुठेड़ा वार्ड से विजयी निशु देवी शामिल हैं। 42 वर्षीय निशु देवी डबल एमए और बीएड हैं। वहीं नम्होल वार्ड से 26 वर्षीय सुरभि ठाकुर बीए, एमएससी (रसायन विज्ञान) और एलएलबी की डिग्री धारक हैं। जेजवीं वार्ड से निर्वाचित आशा देवी एमए और बीएड हैं, जबकि गाहर वार्ड की रक्षा कुमारी बीए के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाहण वार्ड से चुने गए रतन चंद बीए और एलएलबी शिक्षित हैं। बरमाणा वार्ड के अशोक कुमार और जुखाला वार्ड के लेख राम स्नातक हैं। बड़गांव वार्ड के नरेंद्र कुमार ने दसवीं तक शिक्षा प्राप्त की है, जबकि घंडालवीं वार्ड की 68 वर्षीय जमना देवी आठवीं पास हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शिक्षित प्रतिनिधियों की बढ़ती संख्या जिला परिषद की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और योजनाबद्ध बनाने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed