{"_id":"65fad638f91b05ef2400be75","slug":"strictness-on-punjab-himachal-border-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114865-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आचार संहिता के बाद पंजाब-हिमाचल सीमा पर बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आचार संहिता के बाद पंजाब-हिमाचल सीमा पर बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
हिमाचल पंजाब सीमा पर बस के अंदर जांच करता पुलिस का जवान। संवाद
-पुलिस जवान वाहनों को जांच के बाद दे रहे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आदर्श आचार चुनाव संहिता के लागू होने के बाद हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस के जवान गाड़ियों को जांच के बाद ही हिमाचल प्रदेश में प्रवेश दे रहे हैं। पंजाब से सटे क्षेत्र में पुलिस ने नौ स्थानों पर नाकाबंदी कर रखी है। उपमंडल श्रीनयना देवी जी के पंजाब सीमा के साथ लगते गरामोड़ा, बैहल, स्हेला घोड़ा, कोलां वाला टोबा, मजारी, दबट, जंडोरी, भाखड़ा और ग्वालथाई में नाकाबंदी की है। इन नाकों पर पुलिस के जवान लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही उन्हें हिमाचल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। बिलासपुर जिले की करीब 40 किलोमीटर सीमा पंजाब के साथ लगती है। पंजाब के रास्ते ही कई प्रकार के अवैध कार्यों को अंजाम दिया जाता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सीमा क्षेत्रों पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस के जवान बसों, सब्जियों की गाड़ी, ट्रक और पर्यटकों के वाहनों की अच्छी तरह से जांच कर रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी स्वारघाट राजेश वर्मा ने बताया कि नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। वाहनों के अंदर देखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या मादक पदार्थ न हो।