फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Story of martyrdom of Shaheed Multan Singh narrated to students

Bilaspur News: विद्यार्थियों को सुनाई शहीद मुल्तान सिंह की शहादत की कहानी

Fri, 18 Oct 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Story of martyrdom of Shaheed Multan Singh narrated to students
-शहीद की पत्नी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

-इंफाल में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मुल्तान हुए थे शहीद

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी के पूर्व छात्र शहीद सरदार मुल्तान सिंह के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने विद्यार्थियों का उनकी शहादत की कहानी सुनाई।

कार्यक्रम में शहीद सरदार मुल्तान सिंह पत्नी उषा को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 18 अक्तूबर 2004 को हवलदार मुल्तान सिंह एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिम भाग के छोटा बेकरा इलाके में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए। शहीद ने घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के एक ग्रुप पर कार्रवाई करते हुए अपनी यूनिट की सैन्य टुकड़ी के साथ मिलकर कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान तीन गोलियां इस वीर सपूत को लग गईं फिर भी उन्होंने अदम्य साहस से आतंकवादियों का अंतिम सांस तक मुकाबला किया और देश को सुरक्षित रखते हुए अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि शहीद मुल्तान पाठशाला के होनहार थे। विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन व सेवा परायणता के गुण उनके व्यक्तित्व में थे। अपनी यूनिट में सदैव नेतृत्व कर कठिन कार्यों को पूर्ण कर सबकी प्रशंसा बटोरते थे। सभी साथी उन्हें शेर कहते थे। इस विद्यालय और स्थानीय समाज के लिए वह हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस मौके पर छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसएमसी प्रधान प्रधान गुरमैल सिंह, रेणु शर्मा, रेखा, सतनाम, राजेश और नीलम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed