{"_id":"6578482444f7ce34cc094a06","slug":"state-level-youth-festival-to-be-held-in-bilaspur-on-24th-and-25th-december-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10009-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 24 और 25 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 24 और 25 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 39वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को बिलासपुर में होगा। इस उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गायन और भाषण प्रतियोगिता होगी।
जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एक जिले की टीम से अधिकतम 50 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारियों को प्रतियोगिता से संबंधी पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्हें 15 दिसंबर तक प्रतिभागियों की सूची देने के निर्देश दिए गए हैं। 23 दिसंबर दोपहर तक टीमों को बिलासपुर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। वहीं, जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव की मेजबानी इस बार बिलासपुर को मिली है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।