{"_id":"6a32942c8783024fb80d94d8","slug":"srishti-trisha-and-mithun-top-the-finger-abacus-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161989-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फिंगर अबेकस स्पर्धा में सृष्टि, तृषा और मिथुन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फिंगर अबेकस स्पर्धा में सृष्टि, तृषा और मिथुन अव्वल
Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
अल्फा स्कूल बरठीं में आयोजित फिंगर अबेकस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स
विद्यार्थियों को अबेकस के महत्व, लाभों की दी जानकारी
अल्फा स्कूल बरठीं में फिंगर अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अबेकस इंस्टीट्यूट घुमारवीं की ओर से अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में फिंगर अबेकस प्रतियोगिता हुई, कार्यक्रम में विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता हरवंश शर्मा ने मुख्यातिथि और प्रधानाचार्य ठाकुर दास शर्मा, ग्राम पंचायत बलोह के उप प्रधान हंसराज वशिष्ठ और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लेख राम धीमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के संचालक शिव कुमार और प्रभारी अंकिता शर्मा ने अतिथियों काे सम्मानित किया। प्रभारी अंकिता शर्मा ने अबेकस के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। एडवांस्ड लेवल में सृष्टि पहले, तृषा ठाकुर दूसरे और मिथुन वशिष्ठ तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा प्रतियोगिता के जूनियर लेवल-1 में वेदिका ने पहला, धान्य ने दूसरा और अद्विक ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर लेवल-2 में अक्षत पहले, अद्विक दूसरे और संकल्प तीसरे स्थान पर रहा। बेसिक लेवल में उदय पहले और भूमिका दूसरे स्थान पर रहे। मीडियम लेवल में अनन्या शर्मा ने पहला, शानवी शर्मा ने दूसरा और राघव ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अबेकस बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं गणनात्मक क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।