फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports news bilaspur

Bilaspur News: वॉलीबाल और बैडमिंटन में परोही स्कूल चैंपियन

Sat, 23 Sep 2023 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
sports news bilaspur
-नम्होल पाठशाला में खंड स्तरीय खेलों का समापन, 18 स्कूलों की 208 छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कबड्डी के फाइनल मैच में नम्होल, खो-खो में दयोथ विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में शिक्षा खंड सदर की खंड स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। खेलों में 18 पाठशालाओं की 208 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कबड्डी के फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल विजेता और रानी कोटला स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोथ विजेता और नम्होल स्कूल की टीम उपविजेता रही।

वॉलीबाल में राजकीय उच्च पाठशाला परोही विजेता और सिकरोहा स्कूल की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में राजकीय उच्च पाठशाला परोही विजेता और हरनोडा स्कूल की टीम उपविजेता रही। चेस में डीएवी बिलासपुर विजेता और दिग्थली स्कूल की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने पाठशाला से आए हुए मेहमानों और स्टाफ सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed