{"_id":"58405ac84f1c1b2616de5cb3","slug":"sports-meet-to-physically-chalanged-chold-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों ने मैदान में दिखाया दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों ने मैदान में दिखाया दम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते दिव्यांग बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग बच्चों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक भी देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
मौका था जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला के तत्वावधान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय बाल योग्यता उत्सव-2016 का। लुहणू मैदान में हुए इस उत्सव का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने किया। उत्सव में जिला भर के करीब 150 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
स दौरान दौड़, सॉफ्ट बॉल थ्रो और असिस्टेंट वॉक सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मातृ सहभागिता कार्यक्रम, प्रयास प्लस और प्रेरणा कार्यक्रम की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समन्वयक समेकित शिक्षा (एसएसए) संजय शर्मा ने जिला की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुख्यातिथि किशोरी लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के लिए प्रतिभा प्रदर्शित करने के सुनहरे अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। जबकि जिला परियोजना अधिकारी जेएस राव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के अवसर प्रदान करना है। ताकि यह बच्चे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला प्रधान परमजीत, गोपाल शर्मा, आरएमएसए के समन्वयक देसराज, डाइट प्रवक्ता कांशीराम, कुलदीप, डीके मेहता, उमेश धर्माणी, राजीव कुमार, विरेंद्र पाल और जगत पाल सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।