{"_id":"61a3ce2fee395055e61f7709","slug":"sports-activities-started-at-morsinghi-handball-nursery-bilaspur-bilaspur-news-sml391726179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी ने सीमा सुरक्षा बल को अभ्यास मैच में 32.24 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी ने सीमा सुरक्षा बल को अभ्यास मैच में 32.24 से किया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सीमा सुरक्षा बल के साथ अभ्यास मैच के साथ ही मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में खेल गतिविधियां शुरू हो गई हैं। नर्सरी की संचालिका व कोच स्नेहलता ने बताया कि कोरोना के चलते खेल गतिविधियां अरसे से बंद थीं।
अब खेल गतिविधियां फिर से शुरू कर दी गई हैं। सीमा सुरक्षा बल की महिला हैंडबाल टीम ने मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में आकर अभ्यास मैच खेला। अभ्यास मैच में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की टीम ने सीमा सुरक्षा बल की महिला टीम को 32-24 से पराजित किया।
इस अभ्यास मैच में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जगदीश सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसबीआई मैनेजर नंद लाल शर्मा ने शिरकत की। ब्रिगेडियर जगदीश सिंह वर्मा ने कहा कि स्नेहलता के नेतृत्व में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
स्नेहलता ने लड़कियों के लिए ये निशुल्क अकादमी खोल कर सराहनीय कार्य किया है। उनकी बदौलत आज प्रदेश में महिला हैंडबॉल ने देश प्रदेश में हिमाचल के नाम रोशन किया है। नर्सरी की करीब 18 लड़कियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
इस अवसर पर मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर, के आर रत्न, आई आर शर्मा, शहजाद चौहान, जगदेव चौहान, देशराज आदि मौजूद रहे।