फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Spiders made government buses parked for months

रूट परमीट न होने से पिछले कई माह से धूल फांक रही निगम की बसें

Thu, 18 Nov 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Spiders made government buses parked for months
बिलासपुर की एचआरटीसी की पार्किंग में खड़ी बसों में जमी धूल। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में एचआरटीसी की चार बसें रूट परमिट न होने की वजह से धूल फांक रही हैं। लाखों रुपये की बसें कई महीने से खड़ी हैं। अब बसों के अंदर पेड़ की पत्तियां और मकड़ी के जाले लगे हुए हैं। अगर कुछ माह बसें ऐसे ही खड़ी रहीं तो इनकी हालत और भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

बिलासपुर डिपो की ये चार बसें 2015 और 2016 की पंजीकृत हैं। बसें किसी न किसी रूट पर चलने की राह देख रही हैं।
बसों के अंदर मकड़ी के जाले और ड्राइवर सीट भी पूरी तरह से फट गई है। निगम का कहना है कि ये बसें पूरी तरह से ठीक हैं। रूट परमिट न होने की वजह से खड़ी की गई हैं। बसों की सीटें भी खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है। बसों के दरवाजे भी खुले रहते हैं। इससे बसों से सामान के चोरी होने का भी खतरा बना रहता है। आरएम केएल यादव ने कहा कि बसों के रूट परमिट न होने की वजह से खड़ा रखा गया है। बसों की हालत बिल्कुल ठीक है, देखरेख भी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed