फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Special committee formed against drug abuse in Suin Surhad Panchayat; sharp vigil to be kept on 'Chitta' (synthetic drug) smuggling.

Bilaspur News: सुईं सुरहाड़ पंचायत में नशे के खिलाफ विशेष कमेटी गठित, चिट्टा तस्करी पर रहेगी पैनी नजर

Sun, 19 Jul 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special committee formed against drug abuse in Suin Surhad Panchayat; sharp vigil to be kept on 'Chitta' (synthetic drug) smuggling.
ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ के ग्रांव सुरहाड़ में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पा
गांव में नशा करने या तस्करी में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दी जाएगी
विज्ञापन

युवाओं के उपचार और पुनर्वास में भी करेगी सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ के तहत सुरहाड़ गांव में चिट्टा (हेरोइन) समेत अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नशामुक्ति एवं जन जागरूकता के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया। पंचायत प्रधान निर्मला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि यदि गांव का कोई व्यक्ति या युवा चिट्टा अथवा अन्य मादक पदार्थों के सेवन या तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा। वहीं, नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को उपचार और नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने में भी कमेटी सक्रिय भूमिका निभाएगी। गांव वालों से अपील की गई कि यदि किसी को किसी व्यक्ति के नशीले पदार्थों के सेवन या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत कमेटी के सदस्यों को सूचित करें। इसके बाद कमेटी संबंधित परिवार से संपर्क कर युवक को नशामुक्ति उपचार के लिए प्रेरित करेगी, ताकि समय रहते उसका जीवन बचाया जा सके।बैठक में 18 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को शामिल किया गया। कमेटी गांव में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत करेगी। बैठक के अंत में पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर गांव और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed