Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Special cleanliness drive at AIIMS; focus on sanitation from the OPD to the residential complex

Bilaspur News: एम्स में विशेष स्वच्छता अभियान, ओपीडी से आवासीय परिसर तक सफाई पर जोर

Mon, 02 Nov 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive at AIIMS; focus on sanitation from the OPD to the residential complex
हर दो घंटे बाद हो रही सफाई, मरीजों और तीमारदारों से भी डस्टबिन में कचरा डालने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संस्थान के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से सफाई और कीट नियंत्रण गतिविधियां की जा रही हैं। डाइनिंग हॉल, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), अस्पताल और आवासीय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एम्स प्रबंधन की ओर से सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी साझा की जा रही हैं, ताकि अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और उनमें आए बदलाव को सामने लाया जा सके।
अभियान का उद्देश्य संस्थान के प्रत्येक हिस्से में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करना है। डाइनिंग हॉल के आसपास सफाई के साथ कचरे के उचित निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, ओपीडी क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का उद्देश्य मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना है। अस्पताल और आवासीय परिसर में भी सफाई के साथ कीट नियंत्रण गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एम्स परिसर में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं। सफाई कर्मचारी हर दो घंटे बाद परिसर की सफाई करते हैं। इसके बावजूद कई बार सफाई के बाद तीमारदारों की ओर से परिसर में कचरा फैलाने से दोबारा गंदगी हो जाती है। ऐसे में प्रबंधन की ओर से लोगों को भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत स्वच्छता को संस्थान की नियमित कार्यशैली और लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। एम्स प्रबंधन ने संदेश दिया है कि परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed