{"_id":"b7111dbb79411da352c2d5dd67742ebd","slug":"special-cildren-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर नवाजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में आयोजित विशेष बच्चों की राज्य स्तरीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। विशेष ओलंपिक भारत की प्रदेश इकाई और चेतना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की नौ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें 42 पुरुष और 29 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर चेतना संस्था के प्रधान नंद प्रकाश बोहरा ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जबकि प्रतियोगिता के दौरान उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। उपायुक्त ने स्पेशल खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का आनंद उठाया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय के दौरान उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चेतना संस्था के प्रशासक अमर सिंह काश्व ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक में फ्लोर बॉल प्रतियोगिता को पहली बार शामिल किया गया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। जिसकी टीम की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
चेतना संस्था के प्रशासक अमर सिंह काश्व ने बताया कि एक से नौ फरवरी तक बिलासपुर में नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
ये रहे उपस्थित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विशेष ओलंपिक भारत के एरिया डायरेक्टर परीक्षित महदूदिया, नेशनल कोच रोहित चौहान, अजीत ठाकुर, अजय शर्मा, जगदीश, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश गर्ग, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जेएस वर्मा, जेके नड्डा, रामलाल पुंडीर और महेंद्र बख्शी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।