फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Some leaders are getting the work done as per their wish by showing awe: Chandel

रौब दिखाकर मनमर्जी से काम करवा रहे कुछ नेता : चंदेल

Sun, 20 Aug 2023 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
Some leaders are getting the work done as per their wish by showing awe: Chandel
-झंडूता में आयोजित हुई भाजपा मंडल की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को झंडूता कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रशम सिंह चंदेल ने की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ छुटभैया नेता अधिकारियों पर अपना रौब दिखा कर मनमर्जी से कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस प्रकार की राजनीति को झंडूता में रोका जाए, अन्यथा भाजपा सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा झंडूता क्षेत्र में सड़कों का बहुत बुरा हाल है। टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इस कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल ने कहा कि पूर्व में झंडूता नेतृत्व में पार्टी का विकास, संगठन को मजबूत बनाने और संगठन में सदस्यों को जोड़ने समेत सभी कार्य काफी सराहनीय रहा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। इस मौके पर दिनेश चंदेल, प्यारु राम संख्यान, पीडी शर्मा, अनिल चंदेल, रामप्रकाश गौतम, मनोज कुमार, अमरनाथ, अनूप महाजन, सुशील नड्डा, राजेश कुमार, राकेश ठाकुर, पूनम ठाकुर, संगीता कुमारी, हरबंस लाल भभोरिया सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed