{"_id":"64b2a520c9bbaf15d70df444","slug":"solar-lights-will-be-installed-in-the-villages-of-kutaihala-and-manjhed-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-2564-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुटैहला और मंझेड़ पंचायत के गांवों में लगाई जाएंगी सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुटैहला और मंझेड़ पंचायत के गांवों में लगाई जाएंगी सोलर लाइटें
विज्ञापन
-बीडीसी सदस्य ने अपने फंड से ग्रामीणों को दी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। विकास खंड स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कुटैहला, मंझेड़ के कई गांवों के लिए बीडीसी सदस्य द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध करवाई गई हैं। यह स्ट्रीट लाईटें बीडीसी फंड द्वारा जारी की गई हैं।
गांव जरलू शिव मंदिर, कुलाह, पंजपीरी, काथला, दभेटा, टोपु, धारकांशी शिव मंदिर,अपर पंगा के लिए लोगों की मांग पर स्ट्रीट लाइटें दी हैं। बीडीसी सदस्य रंगी राम ठाकुर ने बताया कि जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइटों से इन दो ग्राम पंचायतों के कई गांव दूधिया रोशनी से जगमगा उठेंगे। इसको लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में सोलर लाइट लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। पहले चरण में कुटैहला और मंझेड़ के करीब आधा दर्जन गांवों में सौर ऊर्जा की लाइट लगाई जा रही हैं। इसके बाद भी लोगों की मांग पर इसी तरह सौर ऊर्जा लाइटों को विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। सोलर लाइटों को लगाने की जिम्मेदारी जिस भी कंपनी को सौंपी जाएगी, उसी कंपनी को लाइटों का रखरखाव भी करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इससे कि ग्रामीण स्तर पर सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाया जा सके और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।