फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Social media influencer told the power of vote

Bilaspur News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताई वोट की ताकत

Tue, 14 May 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Social media influencer told the power of vote
- जिले के मतदाताओं से की शत-प्रतिशत वोट करने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां कराकर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक कर रहा है। विधानसभा चुनाव में घुमारवीं और झंडूता विस क्षेत्र में कई केंद्रों पर बहुत कम मतदान हुआ था, लेकिन इस बार वहां पर मतदान दर बढ़ाने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर व यूट्यूबर 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में बिलासपुर के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने अंदाज में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। जिले के जाने-माने कॉमेडी किंग हिमाचली मुंडा के नाम से प्रसिद्ध श्याम ने अपने फेसबुक पेज पर अपने ही अंदाज में लोगों को 1 जून 2024 के दिन वोट देने और एक वोट की कीमत के बारे में बताया। उनके फेसबुक पेज पर मतदान की अपील करने के बाद एक दिन में 20 हजार से ज्यादा लोग वीडियो क्लिप देख चुके हैं। वहीं भजन गायक अभिषेक सोनी ने फेसबुक पर रील के माध्यम से लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। झंडूता क्षेत्र के जाने-माने गायक और वॉइस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल ने भी बिना किसी भय और प्रलोभन के यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। झंडूता के ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिंस कपिल ने भी विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोगों से कहा कि शत-प्रतिशत मतदान और मत को अपनी ताकत समझकर मतदान में हिस्सा लेना लें। बिलासपुर सदर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अक्षय शर्मा ने जिले के मतदाताओं से 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed