{"_id":"5803ca7e4f1c1b6f5128e27e","slug":"snake-found-in-naina-devi-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी में पानी की टंकी में निकला मरा हुआ सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी में पानी की टंकी में निकला मरा हुआ सांप
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
snake in water
- फोटो : snake in water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी में पानी की टंकी से मरा हुआ सांप मिलने का मामला सामने आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। वहीं नगर परिषद के लोगों को साफ पानी पिलाने के दावों की भी पोल खुल गई है। हैरानी इस बात की है कि नयनादेवी मंदिर के समीप जिस टंकी में मरा हुआ सांप मिला है।
विज्ञापन
वहां से मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं सहित आसपास के दुकानदार और लोग पानी पीते हैं। मामला रविवार सुबह का है जबकि टंकी के नल से स्थानीय दुकानदार एक लड़की ने पानी पिया तो उसे पानी में अजीब सी बदबू आई। इसको लेकर उसने आसपास के दुकानदारों को बताया तो सभी ने मिलकर टंकी का ढक्कन उठाकर देखा तो उसमें मरा हुआ सांप था। इसको देखकर लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
इसी टंकी से यह दुकानदार हर रोज पानी पीते थे। इसके बाद मामले की सूचना नगर परिषद को दी गई। यह टंकी नगर परिषद कार्यालय के बिल्कुल साथ सटी है। रविवार को यहां नगर परिषद के साथ लगती पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस पानी का सेवन नगर परिषद के कर्मचारी, यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु और आसपास रहने वाले लोग करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठता है कि नगर परिषद के साथ लगती पानी की टंकी की ये हालत है तो अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा? पानी की टंकी में सांप मिलने पर नयना देवी के नगर परिषद की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि नयना देवी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और यहां जितनी भी पानी की टंकियां बनी है उनकी आज तक कोई भी साफ सफाई नहीं हुई है। इसका परिणाम यह है लोगों को दूषित और जहरीला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि कई पानी की टंकियां खुली पड़ी हैं।
ढक्कन न होने से इनमें बंदर नहाते हैं और उसमें ही मल मूत्र भी करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। मगर इसके बाद भी सरकारी अमला है कि मानों कुछ करना ही नहीं चाह रहा है। नगर परिषद की इस लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा हैं। ऐसे में एक सवाल यह भी कि टंकी में मरे सांप वाले पानी को पीने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
वहीं नगर परिषद का दावा है कि कुछ समय पहले ही क्षेत्र की सभी टंकियों की सफाई की गई है। मगर ऐसा वास्तविकता में है तो पानी की टंकी से मरा हुआ सांप कैसे निकला यह बड़ा सवाल बरकरार है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि हाल ही में नगर परिषद ने क्षेत्र के सभी टंकियों को साफ करवाया गया था। अगर ऐसा हुआ है तो इस संबंध में उचित कार्रवाई करेंगे।