{"_id":"578928c64f1c1b027d14042b","slug":"six-kg-rasoli-in-women-cure-bt-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गर्भाश्य से निकाली 6 किलो की रसौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गर्भाश्य से निकाली 6 किलो की रसौली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला के गर्भाश्य से 6 किलो की रसौली निकालने में सफलता हासिल की। हालांकि महिला को ब्लड प्रेशर हाई था। जबकि वह शुगर की भी मरीज थी।
विज्ञापन
ऐसे हालत में शिमला और चंडीगढ़ मरीज रेफर किए जाता है। मगर डॉ. अनुपम शर्मा ने महिला का ऑपरेशन यहीं करने का फैसला लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
महिला के गर्भाश्य से निकाली गई रसौली का वजन लगभग 6 किलोग्राम पाया गया। इतनी बड़ी रसौली निकालने का अस्पताल में यह संभवतया पहला मामला है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला मरीज की जांच करने पर उसके गर्भाश्य में रसौली होने की बात पता चली। हालांकि महिला मरीज का ब्लड प्रेशर अधिक होने के साथ ही उसे शूगर भी की शिकायत थी।
विज्ञापन
ऑपरेशन करने में जोखिम होने की वजह से इस तरह के मामलों को अमूमन आईजीएमसी और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। मगर गायनी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा ने ऑपरेशन बिलासपुर अस्पताल में ही करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन में सुरजीत, पूनम और संतोष आदि ने उनका साथ दिया।
महिला के गर्भाश्य से निकाली गई रसौली देखकर सारी टीम हैरान रह गई। डॉ. अनुपम शर्मा के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है। मरीज की हालत में अब काफी सुधार है।