फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shiva project investigation

Bilaspur News: मेघालय के कृषि विशेषज्ञों ने एचपी शिवा परियोजना का किया अध्ययन

Wed, 10 Apr 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
shiva project investigation
मेघालय सरकार भी कर रही परियोजना को लागू करने की तैयारी
विज्ञापन

परियोजना के पहले चरण में बिलासपुर में 120 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेघालय सरकार के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर में एचपी शिवा परियोजना का अध्ययन किया। मेघालय सरकार अपने राज्य में इस परियोजना को लागू करने की तैयार कर रही है। कृषि एवं बागवानी टीम ने परियोजनाओं की बारीकियों को समझा। बिलासपुर में बड़े स्तर पर एचपी शिवा परियोजना का कार्य चल रहा है। मेघालय सरकार ने अपने कृषि और बागवानी विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर में परियोजना के अध्ययन के लिए भेजा। 9 और 10 अप्रैल तक विशेषज्ञों ने परियोजना का अध्ययन किया। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में बागवानी विभाग की ओर से क्रियान्वित एवं एडीबी की ओर से वित्त पोषित है। इस पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले उद्यान विभाग कार्यालय बिलासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक की। पावर प्वाइंट के माध्यम से परियोजना की कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद विभिन्न पीआरएफ क्लस्टरों में जाकर एचपी शिवा के कार्यों का अध्ययन किया। यह परियोजना निचले क्षेत्र के बागवानों को लाभ देने वाली परियोजना है और इससे बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। परियोजना के पहले चरण में बिलासपुर में 120 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है। प्रदेश में 1200 करोड़ की परियोजना में से 200 करोड़ बिलासपुर में खर्च किए जा रहे हैं। एचपी शिवा की परिकल्पना एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से बाहरी वित्त पोषण के साथ उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में बागवानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दूसरे चरण में विभाग ने इन पौधों से 800 मीट्रिक टन फलों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिले में 623 हेक्टेयर क्षेत्र पर 550 परिवार बागवानी कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं। मेघालय सरकार भी इस परियोजना में दिलचस्पी ले रही है और इसे अपने राज्य में लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश में अध्ययन करने आई है। प्रतिनिधिमंडल में सुशांत अग्रवाल, दीपिन पानीकर, वर्षा वी, पैट्रीसिया और मायावकित शामिल रहे। वहीं जिला की ओर से उपनिदेशक उद्यान विभाग माला शर्मा, प्रबंध विशेषज्ञ डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. संदीप, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ और सीएचपीएमए के जिला समन्वयक डॉ. पीडी शर्मा मौजूद रहे।


कोट

मेघालय सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिन बिलासपुर में एचपी शिवा परियोजना का अध्ययन किया। मेघालय सरकार अपने राज्य में इस परियोजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रतिनिधियों को परियोजना की बारीकियों से अवगत कराया गया। परियोजना को किसानों और एडीबी की ओर भी सराहा जा रहा है। -डॉ. रमल अंगारिया, जिला समन्वयक एचपी शिवा परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed