फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sher Singh of Dangar School topped in the cooking competition of Education Section Ghumarwin-1.

Bilaspur News: शिक्षा खंड घुमारवीं-1 की कुकिंग स्पर्धा में डंगार स्कूल के शेर सिंह अव्वल

Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sher Singh of Dangar School topped in the cooking competition of Education Section Ghumarwin-1.
बिलासपुर में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में टेस्ट देते मिड डे मील वर्कर। संवाद
-कुक/हेल्पर के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-छह शिक्षा खंडों से 178 कुक/हेल्पर ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मिड-डे-मील योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ खाना परोसना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को कुक/हेल्पर के लिए कुकिंग प्रतियोगिता कराई गइ्र। प्रतियोगिता में सभी छह शिक्षा खंडों से 178 कुक/हेल्पर ने भाग लिया।

जिले में कुकिंग प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि सदर खंड की प्रतियोगिता मंडी-माणवा, घुमारवीं-1 की डंगार, घुमारवीं-2 की घुमारवीं, झंडूता की बलघाड़, स्वारघाट की स्वारघाट और श्री नयना देवी जी की नयनादेवी स्कूल में कराई गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई, जिसमें स्वस्थ और स्वच्छ खाने से संबंधित सवाल पूछे गए। उसमें चयनित प्रतिभागियों के लिए कुकिंग स्पर्धा हुई। सभी ने स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए हेल्दी खाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिक्षा खंड घुमारवीं-1 की स्पर्धा में डंगार स्कूल के शेर सिंह पहले और सलाओं की प्रतिमा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। घुमारवीं-2 की स्पर्धा में त्यून खास की रीना पहले, तल्याणा की रंजना दूसरे स्थान पर रहीं। श्री नयनादेवी में हुई स्पर्धा में नयनादेवी स्कूल की अंजलि पहले और लोअर मंडयाली की शीला दूसरे स्थान पर रहीं। झंडूता में हुई स्पर्धा में नखलेहड़ा की कमला पहले और अमरोहा की गोदावरी दूसरे स्थान पर रहीं। स्वारघाट में हुई स्पर्धा में डढोग की नीलम पहले और स्वारघाट के राममूर्ति, टिक्कर की कमलेश कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। सदर में हुई स्पर्धा में ठौडू संदौली स्कूल की सरोज पहले और लघट की पुरुषोत्तमा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। खंड स्तर पर पहले और दूसरे विजेता को नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कमलदेव शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को दोपहर का भोजन परोसा जाता है। खाने के लिए पूरे सप्ताह का मेन्यू निर्धारित किया जाता है। इसके लिए सभी स्कूलों में कुक/हेल्पर नियुक्त किए गए हैं। इस कार्य को और अधिक बेहतर ढंग से करने के लिए कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed