फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sharing of information on Scouting training and activities

Bilaspur News: स्काउटिंग प्रशिक्षण और गतिविधियों की जानकारी की साझा

Wed, 05 Feb 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sharing of information on Scouting training and activities
बिलासपुर में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स बैठक की अध्यक्षता करते एच.एस.जी. इंडिया के राष्ट्री
बिलासपुर में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की बैठक में स्काउटिंग प्रशिक्षण पर चर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला बिलासपुर में डीएलओ भवन में पब्लिक स्कूलों के प्राचार्य और अध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें स्कूलों में स्काउट गाइड यूनिट रजिस्टर करवाने के संदर्भ में स्काउटिंग गतिविधियों और प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एचएसजी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की। उन्होंने स्काउट गाइड यूनिट्स की स्थापना और स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में राज्य सचिव पुष्प राज शर्मा और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एनएस मनहास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों ने उपस्थित प्राचार्यों और अध्यापकों को स्काउटिंग के प्रशिक्षण, इसकी गतिविधियों और छात्रों के समग्र विकास में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रमुख शिक्षकों और प्राचार्यों ने भाग लिया। इनमें शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के राहुल शर्मा, विजन कॉन्वेंट स्कूल बिलासपुर की सुमिता शर्मा , आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के पंकज ठाकुर, व्यास पब्लिक स्कूल चांदपुर के संजीव गुलेरिया, डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर से गौरव कुमार, महेंद्र पाल, एसपीएस झंडूता से कुलदीप सिंह और अश्वनी कुमार जिला सचिव, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड बिलासपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्काउट गाइड यूनिट की स्थापना को बढ़ावा देना और स्काउटिंग के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि स्काउटिंग छात्रों को जीवन की महत्वपूर्ण कौशल जैसे नेतृत्व, टीमवर्क, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के महत्व से परिचित कराती है। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल को स्कूलों में लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और स्काउट गाइड की यूनिट स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed