{"_id":"5797a3d24f1c1bc80a21e850","slug":"shahidi-day-celebrated-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी...
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
kargil day
- फोटो : kargil day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी... जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। विजय दिवस के मौके पर परनाल के दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उस समय भी लोग भाव विभोर हो गए, जब नाल्टी स्कूल की छात्राओं ने इस देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
गीत सुनकर मौजूद लोगों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की आंखें भर आईं। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नाल्टी स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को भाव विभोर कर दिया। छात्राओं ने ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी... और वतन के रखवालो... आदि गीत प्रस्तुत किए। बेशक शहीदों के परिजनों को उनकी शहादत का गर्व था, मगर विजय दिवस के मौके पर वह चाहकर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में द्वितीय विश्व युद्ध में मेंशन इन डिस्पेचिज स्वर्गीय खेम चंद की पत्नी खलैलो देवी, सेना मेडल विजेता कैप्टन स्वर्गीय संतोष कुमार की पत्नी निर्मला देवी और सेना मेडल विजेेता कैप्टन कृष्ण सिंह को सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि एडीएम डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह, रिटायर्ड कर्नल मलकीयत सिंह, कैप्टन राम नाथ शर्मा और हटवाड़ स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा सहित घुमारवीं, बलद्वाड़ा, परनाल, बम्म, लदरौर, जाहू और हटवाड़ आदि क्षेत्र के करीब 400 पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल घुमारवीं ने भपराल में भी कारगिल विजय दिवस मनाया। इसका आगाज राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्षेत्र के कई सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कारगिल युद्ध में आमने-सामने के लड़ाई थी। भारत के सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना आगे बढ़ते रहे। ऊंची पहाड़ियों से दुश्मन भारी गोलाबारी कर रहे थे। मगर भारत के कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए इस युद्ध में भारत को विजयी दिलवाई थी।