{"_id":"57924e1d4f1c1b3c2bc4bf1d","slug":"sevrage-line-of-22-croad","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 करोड़ से बिछेगी शहर की नई सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 करोड़ से बिछेगी शहर की नई सीवरेज लाइन
अमर उजाला बिलासपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर शहर में 22 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने उक्त राशि मंजूर कर दी है। यह जानकारी विधायक ने शुक्रवार को परिधि गृह में आईपीएच विभाग के अधिकारियों की बैठक के दौरान दी।
ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर शहर में जब सीवरेज लाइन बिछी थी, उस समय बिलासपुर शहर की आबादी चार हजार के करीब होती थी, जबकि इस समय शहर की आबादी लगभग 28 हजार के लगभग है। पुरानी सीवरेज लाइन आबादी के बढ़ जाने के कारण बार-बार बंद हो जाती थी जिस कारण सड़कों और रास्तों में गंदगी फैलती थी। नई सीवरेज लाइन को लोगों के घरों से जोड़ा जाएगा और बार-बार लाइन बंद होने की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विधायक बंबर ठाकुर ने आईपीएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष जो सरकार ने सदर हल्के के लिए सौ हैंडपंप के साथ-साथ पेयजल और सिंचाई योजनाओं के लिए छह करोड़ की राशि जारी की है। उसे 31 मार्च 2017 से पूर्व खर्च करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नई योजनाओं की डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करें ताकि डीपीआर को सरकार को भेज कर नई योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। विधायक ने कहा कि एक महीने बाद फिर से आईपीएच अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी । इस बैठक में इन निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आईपीएच विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।