फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven day NSS camp started in Dangar School

Bilaspur News: डंगार पाठशाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Mon, 23 Oct 2023 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Seven day NSS camp started in Dangar School
-शिविर में 25 लड़के और 24 लड़कियां ले रहीं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हो गया। यह शिविर 28 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर में 25 लड़के और 24 लड़कियां भाग लेंगी। शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल ने किया। उप प्रधानाचार्य यशपाल रनौत और कार्यक्रम अधिकारी बबली ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य यशपाल रनौत ने स्वयंसेवियों को इस विशेष शिविर में रहकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन बना कर रहने और अपने कार्यक्रम अधिकारियों के आदेशों की अनुपालना के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी बबली ठाकुर ने इन 7 दिनों में कौन-कौन सी गतिविधियां की जाएंगी, इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में स्कूल कैंपस, डंगार के आसपास के क्षेत्रों, गोद लिए गांव निचली डंगार के जल स्रोतों, आसपास के क्षेत्रों और फूलों की क्यारियों की सफाई की जाएगी। मुख्य अतिथि मनोहर लाल ने बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने बड़ों के आदेशों के अनुपालन करने, जीवन में बड़ा आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करने और दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अलबेल ठाकुर, अनीता धीमान, प्राध्यापक बालम कुमार, नीलम शर्मा, अशोक कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed