फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior citizens day district level program organized

जहां बुजुर्गों का सम्मान होता है वहां हमेशा खुशहाली रहती है : गर्ग

Thu, 01 Oct 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens day district level program organized
घुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा है कि बुजुर्गों को आदर सम्मान देना हमारी संस्कृति है। जहां बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां हमेशा खुशहाली रहती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की हड्डी होते हैं। उन्हें उम्र का काफी लंबा तजुर्बा होता है। उनके अनुभवों के आधार पर भविष्य का रास्ता तय करने में आसानी होती है। वे वीरवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी बुजुर्गों की ओर से दिखाए गए रास्तों का अनुसरण करे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी संस्कृति को अपनाए, पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित न हो। बुजुर्गों का सम्मान करना और उनकी अहमियत को समझना आवश्यक है, बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और इस धरोहर को बचाना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमें सही और गलत में फर्क सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जन कल्याण संस्था भराड़ी बुजुर्गों के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग बुजुर्गों के कल्याणार्थ अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने जब मुख्यमंत्री का पदभार संभाला तो उन्होंने अपनी प्रथम केबिनेट में बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया और बुजुर्गों को आदर सम्मान देते हुए पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। इससे प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिला। जिसके तहत 1500 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत 53 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं। जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियां का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जिले में 39 हजार 461 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है, जिनमें से 70 वर्ष से अधिक की आयु के 23 हजार 42 वृद्धजनों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार चोपड़ा, पूर्व बीडीसी रक्षा कपिल, पूर्व बीडीसी सदस्य गायत्री देवी, जिला कल्याण तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा, जन कल्याण समिति अध्यक्ष दुनी चंद, वरिष्ठ नागरिक सभा अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, समाज सेविका मीना, डॉ. अमरनाथ, सोम राज, ज्ञान चंद धीमान, पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed