फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   senior citizen honoured in bilaspur

वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Sun, 07 Mar 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
senior citizen honoured in bilaspur
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बेरी बरमाणा इकाई के सम्मान समारोह में उपस्थित सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा इकाई का सम्मान समारोह हुआ। सम्मारोह से पहले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान रतन लाल शर्मा ने की। पेंशनरों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। वित्त सचिव नंदलाल चंदेल ने लेखा-जोखा पेश किया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

समारोह में 70 साल से अधिक आयु के पेंशनरों लीला देवी, शीला महाजन, सावित्री देवी, सरतो देवी, बिमला चंदेल, रामेश्वरी देवी, विमला देवी, नंदलाल चंदेल, सुखराम शर्मा, निक्का राम, केहर सिंह, बिशन दास, अछरू राम, मंजन सिंह व भाग सिंह को शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया गया। सम्मारोह में 6 स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शांति देवी, ओमी देवी, बादामों देवी, हेमावती, महंती देवी व शंकर देवी शामिल रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता चंचलो देवी और वयोवृद्ध पेंशनर कला देवी को भी सम्मानित किया गया। नई कार्यकरणी के लिए सर्वसम्मति से चुनाव करवाए गए। प्रेम सिंह चंदेल को प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान कुबेर सिंह, उपप्रधान दौलतराम शर्मा, महासचिव श्याम लाल कौंडल व वित्त सचिव नंदलाल चंदेल को बनाया गया। इस अवसर पर प्रधान रतन लाल शर्मा, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव चेतराम वर्मा, ठाकुर हुकम सिंह, गोपाल शर्मा, प्रेम लाल वीणा व सदर खंड के प्रधान दौलत राम चौहान, बाबूराम गौतम, जयकृष्ण शर्मा, सदाराम ठाकुर व बाबूराम शास्त्री मौजूद रहे। मांगों पर विस्तार से चर्चा की और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पेंशनरों को नजरअंदाज करने की कोशिश न करे। पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से विचार करके शीघ्र पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed