{"_id":"679a31d1cb97804e6207f213","slug":"selection-of-handball-junior-and-senior-teams-on-2nd-february-in-sundernagar-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-131093-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हैंडबाल जूनियर और सीनियर टीमों का चयन सुंदरनगर में 2 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हैंडबाल जूनियर और सीनियर टीमों का चयन सुंदरनगर में 2 फरवरी को
Wed, 29 Jan 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
- फरवरी और मार्च में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी टीमें
- आधार कार्ड लेकर महाविद्यालय के मैदान में पहुंचे खिलाड़ी : नंदकिशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की पुरुष हैंडबाल जूनियर और सीनियर टीमों का चयन 2 फरवरी को सुंदरनगर में किया जाएगा। यह टीमें हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 22 से 26 फरवरी को झारखंड के रांची में होने वाले 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप और मार्च में होने वाली 46वीं जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया का आयोजन राष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल प्रशिक्षकों और पूर्व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ियों की एक समिति करेगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए। प्रदेश भर के ऐसे सभी खिलाड़ी अपने आधार कार्ड लेकर सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय के हैंडबाल मैदान में 2 फरवरी को सुबह 11:00 बजे प्रशिक्षक अशोक गौतम को रिपोर्ट करेंगे। चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।