{"_id":"6335f2413f49665f1c1b8be4","slug":"secretary-general-warns-if-yuoth-leaders-do-not-get-tickets-they-will-give-mass-resignation-bilaspur-news-sml423365227","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Congress HP : युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता बोले- भंडारी, यदोपति और सुरजीत भरमौरी को दें टिकट, नहीं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Congress HP : युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता बोले- भंडारी, यदोपति और सुरजीत भरमौरी को दें टिकट, नहीं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
Secretary-General warns, if Yuoth leaders do not get tickets, they will give mass resignation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा चुनावों के लिए टिकट आवंटन में युवाओं को नजरअंदाज करने पर युवा कांग्रेस नेता ने पार्टी हाईकमान को सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि इस बार हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी टिकट वितरण में पूरा कोटा दिया जाए, ताकि उनका मनोबल भी बना रहे और निपुण होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि टिकट आबंटन में युवा पदाधिकारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों को दो टूक कह दिया कि उन्हें टिकट दे अन्यथा सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की नाराजगी जरूर है, लेकिन युवा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसले से बाहर नहीं है और पूरी उम्मीद है कि इस बार युवा कांग्रेस के सक्षम पदाधिकारियों को टिकट मिलेगा।
मेहता ने कहा कि युवा कांग्रेस के जनाधार वाले पदाधिकारियों को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, सरकाघाट से कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, भरमौर से सुरजीत भरमौरी, कांगड़ा शाहपुर से पंकज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक काम कर चुके हैं। ऐसे जनाधार वाले युवाओं को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलना चाहिए। मेहता ने कहा अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व में अपना यह रवैया नहीं बदला और सक्षम युवा उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व तक नहीं पहुंचा या सक्षम पदाधिकारियों को टिकट नहीं दिया तो प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपने में भी देर नहीं करेंगे।