{"_id":"669909a225700186ab0db4b4","slug":"second-centralized-counseling-will-be-held-in-bilaspur-college-on-july-20-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-120340-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 20 जुलाई को होगी दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 20 जुलाई को होगी दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग
विज्ञापन
- फॉर्म भर चुके अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में आर्टस (बीए), कॉमर्स (बीकॉम), साइंस (बीएससी) और बीवॉक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर पीएस कटवाल ने बताया कि इन कोर्स में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 जुलाई को पूरी की गई है। दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी, जो आवेदक किसी कारणवश पहली काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए थे, लेकिन 15 जुलाई तक पंजीकरण फॉर्म भर दिया था, वह अब दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग में आवेदक का आना अनिवार्य है। जो आवेदक काउंसलिंग में नहीं आएगा, वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। आवेदन पूरे फार्म की हार्ड कापी और अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो कॉपी साथ लाएं। आवेदक जिस भी श्रेणी से संबंधित हैं, उसका प्रमाणपत्र भी साथ लेकर आएं। आवेदक इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि जिन्होंने पहले फॉर्म भरा है सिर्फ वहीं दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आएंगे। सभी कोर्स के लिए प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी भी आवेदक को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आए या कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर दिए हुए नंबर पर फोन कर सकते हैं।