{"_id":"6a3e7d6566759252930185c2","slug":"science-stream-discontinued-at-jhandutta-college-students-to-face-increased-difficulties-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162547-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद, विद्यार्थियों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद, विद्यार्थियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज
शिक्षा का सच भाग चार
झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद होने से ग्रामीण विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ीं, 100 किलोमीटर का करना होगा सफर
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय डिग्री कॉलेज झंडूता में विज्ञान संकाय बंद होने से ग्रामीण विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सैकड़ों छात्रों की विज्ञान की पढ़ाई बाधित होगी। उन्हें अब घुमारवीं या बिलासपुर के कॉलेजों में जाना पड़ेगा, जिससे खर्च और दूरी दोनों बढ़ेंगे।
क्षेत्रवासियों ने शिक्षा का सच अभियान के तहत इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के लिए झंडूता कॉलेज ही विज्ञान शिक्षा का एकमात्र नजदीकी केंद्र था। पहले छात्र 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर कॉलेज आते थे। अब उन्हें प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर का सफर करना होगा। इससे विद्यार्थियों के चार से पांच घंटे केवल यात्रा में ही निकल जाएंगे। पढ़ाई प्रभावित होगी और मानसिक व शारीरिक थकान बढ़ेगी। छात्राओं के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होगी। परिवहन खर्च बढ़ने से कई मेधावी विद्यार्थी विज्ञान विषय छोड़ने पर विवश हो सकते हैं। कुछ को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है। यह ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य और समान शिक्षा के अधिकार से जुड़ा मामला है।
आर्थिक बोझ और पढ़ाई पर असर
विज्ञान संकाय बंद होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा। रोजाना बस से सफर करने पर परिवहन का खर्च काफी बढ़ जाएगा। यदि बच्चे किराए पर कमरा लेकर पढ़ते हैं, तो आवास और भोजन का अतिरिक्त बोझ आएगा। सीमित आय वाले परिवारों के लिए यह खर्च उठाना मुश्किल होगा। बढ़ते खर्च के कारण कई छात्र अपनी रुचि के विपरीत अन्य विषयों में प्रवेश लेने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सरकार से पुनर्विचार की मांग
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय ने सरकार से आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने फैसले को वापस लेने की मांग की। अमरजीत धीमान और सत्यपाल वर्मा ने भी 100 किलोमीटर के सफर और बढ़ते खर्च को गरीब बच्चों के लिए चुनौती बताया। उन्होंने सरकार से तत्काल पुनर्विचार करने का आग्रह किया। कैप्टन रतन सिंह ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया।