फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Science and Technology Vocational Course Institute will open in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में खुलेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी व्यावसायिक कोर्स संस्थान

Sat, 16 Mar 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Science and Technology Vocational Course Institute will open in Ghumarwin.
तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष खोला अपनी मांगों का पिटारा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने घुमारवीं में आयोजित जनसभा में की घोषणा
सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर कर दिखाया बाहर का रास्ता : धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में जल्द ही एक साइंस एंड टेक्नोलॉजी व्यावसायिक कोर्स से संबंधित संस्थान खोला जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को घुमारवीं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।
कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों का पिटारा खोला। इसमें उन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी व्यावसायिक कोर्स के संस्थान की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने भराड़ी उप तहसील को तहसील का दर्जा दिए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग दोहराई। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक मांगे रखीं, लेकिन समय की कमी होने के कारण वह उन्हें कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दोहरा नहीं पाए। उन्होंने लिखित रूप से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। सीएम ने मंत्री द्वारा रखी गई मांगों के बारे में स्पष्ट कहा कि उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में इस बात को भी दोहराया कि राजेश धर्माणी खुद कैबिनेट में हैं और अपनी मांगों को पूरा करवाना अच्छी तरह से जानते हैं। कहा कि विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए जो भी हो सकेगा वह सब किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने, मुख्यमंत्री की दोस्ती के किस्से भी सुनाए। बताते हुए भावुक भी हुए किस तरह से उन दोनों ने बिना राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि के न होते हुए संघर्ष किया और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं कि लोगों के लिए कुछ कर पाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तारीफ करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में जितना संघर्ष उन्होंने किया है वह उतने ही दयालु भी हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर दिए थे यह उसी का नतीजा है कि कुछ भ्रष्टाचारी लोग इसे सहन नहीं कर पाए और उन्होंने सरकार को गिराने की कोशिश की, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। चुनाव में हिमाचल की संस्कृति पर धब्बा लगाने वाले भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed