{"_id":"69f0a884fdf6e7d4c105d8d3","slug":"school-won-in-sports-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158879-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आईटीआई बिलासपुर ने संतोषी प्राइवेट आईटीआई को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आईटीआई बिलासपुर ने संतोषी प्राइवेट आईटीआई को 3-0 से हराया
विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोचक मुकाबले
महिला वर्ग की स्पर्धाओं में आईटीआई बिलासपुर और बरठीं का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय 19वीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग की विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, समूह गान, लघु नाटिका और मार्च पास्ट जैसी प्रतियोगिताओं में संस्थानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
महिला वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में आईटीआई बिलासपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संतोषी प्राइवेट आईटीआई को सीधे 3-0 सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।। मैच की शुरुआत से ही आईटीआई बिलासपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजकीय आईटीआई भराड़ी को 32-11 के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। बरठीं की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार अंक जुटाते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। मजबूत डिफेंस और तेज रेड के कारण भराड़ी की टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।
सोमवार शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान प्रतियोगिता में आईटीआई बिलासपुर ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। लघु नाटिका प्रतियोगिता में आईटीआई बरठीं ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला खो-खो के फाइनल मुकाबले में आईटीआई बरठीं ने आईटीआई बिलासपुर को हराकर जीत दर्ज की। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में आईटीआई बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर ने वॉलीबाल, समूह गान और मार्चपास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं बरठीं ने कबड्डी, खो-खो और लघु नाटिका में अपनी श्रेष्ठता साबित की। जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के नाम रहा।