फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school girl protest against wine shop in nihal.

स्कूल के पास ठेका खोलने पर छात्राओं का प्रदर्शन

Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
school girl protest against wine shop in nihal.
शराब के ठेके को खोलने के विरोध को लेकर एसवीएम स्कूल निहाल की छात्राओं को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

लोहर निहाल में एसवीएम स्कूल के पास शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्कूल की छात्राओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को छात्राओं ने सड़क पर उतरकर इसका विरोध किया।

विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं और स्थानीय लोग भी छात्राओं के साथ थे। स्कूली छात्राओं में इस बात को लेकर गुस्सा था कि नियमों को ताक पर रखकर स्कूल पास सरकारी भूमि में शराब का ठेका खोला जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं और लोगों ने शराब का ठेका खोलने के लिए बनाए जा रहे शेड का काम भी रुकवा दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को मुश्किल से समझाकर शांत करवाया। मगर लोग इसके बाद भी यहां शराब का ठेका खोलने के विरोध में अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर करीब दो बजे का है जब लोअर निहाल एसवीएम स्कूल की छात्राएं और अध्यापकों शराब ठेके विरोध में सड़कों पर उतर आए। इसके बाद उन्होंने स्कूल से कुछ दूरी पर  शराब के ठेके को खोलने के लिए बनाए जा रहे शेड का कार्य बंद करवा दिया।

इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। माहौल तनावपूर्ण होता देख वहां पर पुलिस बल भी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने छात्राओं और लोगों को समझाने की कोशिश की। मगर छात्राएं और लोग यहां पर ठेका न खुलने की बात पर अड़े हुए थे।

काफी समझाने के बाद छात्राएं वहां से चली गईं। मगर स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे। वहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि जहां पर ठेके को खोलने के लिए खोखा बनाया जा रहा है, वह सरकारी भूमि है।


ऐसे में वह वहां पर कैसे खोखा डालकर शराब का ठेका खोला जा सकता है। इस तरह तो वहां पर कोई भी आकर अपना खोखा खोल कर दुकान चला सकता है। साथ ही लोगों का कहना है कि जहां पर शराब के ठेके को खोलने के लिए खोखा बनाया जा रहा है। वहां से 40 मीटर की दूरी पर ही मंदिर भी है। ऐसे मेें यहां पर शराब का ठेका खोलना गैरकानूनी है। लोगों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर यहां पर ठेका नहीं खुलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed