फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function celeberated

Bilaspur News: ऑपरेशन सिंदूर पर लघु नाट्य का मंचन कर दिखाया भारतीय सेना का अदम्य साहस

Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
school annual function celeberated
होली हार्ट स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

-मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। होली हार्ट पब्लिक स्कूल घुमारवीं में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कॉलेज कैडर प्रवक्ता डॉ. लेखराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य नीलम संख्यान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पंजाबी गिद्दा, फोक डांस और अन्य प्रस्तुतियों से अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं। छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक लघु नाट्य का मंचन किया, जिसमें पहलगाम में आतंकवादियों की ओर सेे किए गए हमले और भारतीय सेना की ओर से दिखाए गए अदम्य साहस को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. लेखराम शर्मा ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिक रिपोर्ट में बच्चों की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि स्कूल उत्कृष्ट शिक्षा तथा संस्कार प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह समाज में विशेष बच्चों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य प्रबंधक बाबू लाल धर्माणी, प्रबंधक हेमराज संख्यान, पार्षद अश्विनी रतवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में आर्यन शर्मा, समीक्षा शर्मा, सक्षम मकोटिया, अक्षांश चंदेल, रितिका, पुष्कर धीमान, रंजन, निखिल, शगुन धीमान, रीधिमा, आयशा, रुद्राक्ष, कनिष्क रतवान, सानिध्य डोगरा, याशिका, आराध्या धीमान, विहान, सुहानी राणा, अब उप्पल, प्रियम शर्मा, हर्षिता, आर्यंस महाजन, देवेश शर्मा, अंशिका, स्वर्णिम, देवेश सिंह, शिवांशी, कनिका शर्मा, शिवाय सहोता, इवान शर्मा, युवान, शिवम, लक्ष्य व सक्षम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed