फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function

Bilaspur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन, मेधावी सम्मानित

Wed, 31 Dec 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
school annual function
भेड़ी में मनाया क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : विवेक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भेड़ी में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक स्कूल टीहरी, हाई स्कूल गंगलोह और माध्यमिक स्कूल ढोलग के नौनिहाल बच्चों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार उपस्थित रहे। भेड़ी स्कूल के अतिरिक्त प्रधानाचार्य दीनानाथ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विवेक कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया। कहा कि स्कूली बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें संजोने में समाज की सभी इकाइयों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कहा कि युवा वर्ग को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। शिक्षकों से उन्होंने आग्रह किया कि वे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। प्रदेश सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत कर रही है और बच्चों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समारोह में कश्मीर सिंह, सीताराम चौहान, जोगिंद्र सिंह, राजकुमार, भूपेंद्र बिलासपुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed